ताजमहल बना सबसे ज्यादा देखा गया पर्यटन स्थल, विदेशी पर्यटकों में भी रहा टॉप पर; पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Sep, 2025 02:46 AM

the taj mahal is the most visited tourist destination also among foreign touris

भारत का ताजमहल एक बार फिर पर्यटकों की पहली पसंद बनकर सामने आया है। ‘इंडिया टूरिज्म डेटा कम्पेंडियम 2025’ के अनुसार, टिकट लेकर देखी जाने वाली इमारतों में ताजमहल ने साल 2024-25 में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। यह रिपोर्ट विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर...

Agra News: भारत का ताजमहल एक बार फिर पर्यटकों की पहली पसंद बनकर सामने आया है। ‘इंडिया टूरिज्म डेटा कम्पेंडियम 2025’ के अनुसार, टिकट लेकर देखी जाने वाली इमारतों में ताजमहल ने साल 2024-25 में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। यह रिपोर्ट विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जारी की गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में 62.6 लाख भारतीय और 6.45 लाख विदेशी पर्यटकों ने आगरा स्थित इस विश्व धरोहर स्मारक का दीदार किया।

कोणार्क और कुतुब मीनार रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर
घरेलू पर्यटकों के बीच कोणार्क का सूर्य मंदिर (35.7 लाख) और दिल्ली की कुतुब मीनार (32 लाख) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर लोकप्रिय रहे। वहीं विदेशी सैलानियों के बीच ताजमहल के बाद सबसे ज़्यादा लोग आगरा का किला और कुतुब मीनार देखने पहुंचे, जहां प्रत्येक स्मारक को 2.2 लाख विदेशी पर्यटकों ने विजिट किया।

भारत में विदेशी और NRI पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2024 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 9.95 मिलियन रही, जो 2023 की तुलना में 4.52% अधिक है। वहीं, NRI यात्रियों की संख्या भी बढ़कर 10.62 मिलियन हो गई है – इसमें 13.22% की वृद्धि दर्ज की गई।कुल मिलाकर, भारत में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या 2024 में 20.57 मिलियन रही, जो कि पिछले साल से 8.89% अधिक है।

विदेश यात्रा के मामले में UAE बना पहली पसंद
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि भारत से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 30.89 मिलियन तक पहुंच गई है। इनमें से सबसे ज़्यादा यात्राएं संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब और अमेरिका के लिए की गईं।

पर्यटन बना बड़ी नौकरियों का स्रोत
कार्यक्रम में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि, “पर्यटन सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और पर्यावरणीय संतुलन का भी मजबूत माध्यम है।” पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में पर्यटन क्षेत्र ने भारत में 84.63 मिलियन रोजगार उपलब्ध कराए, और देश की GDP में इसका योगदान 5.22% रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!