दहेज में तय था Swift कार, निकाह के वक्त Thar के लिए जिद पर अड़ा दूल्हा...फिर क्या पूरी बारात की आई सामत

Edited By Imran,Updated: 28 Apr, 2025 07:09 PM

groom held hostage for thar car in saharanpur

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दुल्हन पक्ष ने दहेज लोभियों को बंधक बना लिया। दरअसल, बारात लेकर आए बारातियों को लड़की पक्ष ने दहेज में स्विफ्ट कार देने का वादा किया था। लेकिन ठीक निकाह से पहले दूल्हा अचानक थार लेने के लिए जिद करने लगा।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दुल्हन पक्ष ने दहेज लोभियों को बंधक बना लिया। दरअसल, बारात लेकर आए बारातियों को लड़की पक्ष ने दहेज में स्विफ्ट कार देने का वादा किया था। लेकिन ठीक निकाह से पहले दूल्हा अचानक थार लेने के लिए जिद करने लगा। अब दूल्हे की इस डिमांड से सब हैरान हो गए। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी तो दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। फिर क्या लड़की पक्ष ने भी पूरी बारात को बंधक बना लिया।

आपको बता दें कि मामला जिले के नागल थाना क्षेत्र के उमाही गांव कहा है, जहां हरिद्वार के ज्वालापुर से बारात आई थी। पूरी बारात को बंधक बनाने की खबर पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए समझाइश दी। आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च का मुआवजा मांगा। लाखों रुपये लेकर लड़की पक्ष ने बारात को छोड़ा। इस दौरान गांव में माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!