रामपुर रजा लाइब्रेरी को चार चांद लगाने में जुटी केंद्र सरकार, संस्कृति सचिव बोले- PM मोदी जनवरी में कर सकते हैं प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Aug, 2023 12:20 AM

the central government is engaged in making rampur raza library beautiful

रामपुर की 300 वर्ष पुरानी रामपुर रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास तवज्जो है, शायद यही वजह है कि केंद्र सरकार इसके सुधार और एक बड़े कार्यक्रम के तहत 2024 में रामपुर रजा लाइब्रेरी की 250 वर्षीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही...

Raza Library (रवि शंकर): रामपुर की 300 वर्ष पुरानी रामपुर रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास तवज्जो है, शायद यही वजह है कि केंद्र सरकार इसके सुधार और एक बड़े कार्यक्रम के तहत 2024 में रामपुर रजा लाइब्रेरी की 250 वर्षीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन रामपुर पहुंचे और रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का जायजा लिया और मंडल आयुक्त मुरादाबाद, जिलाधिकारी रामपुर सहित प्रशासन अधिकारियों की मीटिंग लेकर कार्य योजना तैयार की।
PunjabKesari
रामपुर रजा लाइब्रेरी एंड म्यूजियम में हैं 60 हजार पुस्तकें
रामपुर रजा लाइब्रेरी पहुंचे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संस्कृति मंत्रालय की एक बहुत प्रमुख संस्था रामपुर में सिचुएटेड है। यह रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय रामपुर रजा लाइब्रेरी एंड म्यूजियम जो कि लगभग 300 साल से भी अधिक इस देश की पुरानी एक धरोहर है, इसमें बहुमूल्य वस्तुएं है जिसमे 60 हजार पुस्तके हैं, 17 हजार पंडोलूपिया है, सिक्के हैं कई प्रकार के महत्व की कुछ वस्तुएं हैं। इन सबके प्रति एक संस्कृति मंत्रालय में एक पुनर्विचार आरंभ हुआ है कि इस संग्रहालय और इस पुस्तकालय को जो इसका एक मूल्य आकर्षण था जो इसकी ओरिजिनल वैल्यू थी उसको हम फिर से कैसे पुनर्जीवित कर सकें, क्योंकि कई समय से जिस प्रकार का यहां ध्यान देना चाहिए वह ध्यान नहीं दिया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि यहां की जो इमारत है वह भी जीन शीन हो रही है, जो यहां की पुस्तकें हैं उन पर भी जिस प्रकार का संरक्षण का काम होना चाहिए वह नहीं हो रहा है जो परम आवश्यक है।
PunjabKesari
संस्कृति मंत्रालय ने करीब साढ़े 7 करोड़ धनराशि आवंटित की
उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने करीब साढ़े 7 करोड़ धनराशि आवंटित की है जिसके माध्यम से यह सारा कार्य हम कराने जा रहे हैं तो उसी का मैं निरीक्षण करने आया था। यहां के जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और यहां के हमारे विधायक जी हैं सभी के साथ मिलकर एक रणनीति और एक कार्य योजना हम बना रहे हैं। सुबह से इसी पर मंथना चल रहा है और हमने इसमें काफी प्रगति हासिल की है। कुछ ही दिनों में हम यहां का कार्य आरम्भ कर देंगे और लगभग 1 वर्ष के अंदर किले का पूरा परिसर जिसमें यह लाइब्रेरी और म्यूजियम अवस्थित है उसको आप एक नए स्वरूप में देख पाएंगे। इससे रामपुर की जो एक पर्यटक वैल्यू है, टूरिस्ट वैल्यू है वह बहुत बढ़ेगी और यहां पर पर्यटक भी आएंगे। जो शोधकर्ता हैं पूरे विश्व से वह आज भी यहां आते हैं और अधिक मात्रा में आएंगे तो जो रामपुर की स्थानीय इकोनामी है उससे भी इसको फायदा मिलेगा।
PunjabKesari
PM मोदी रजा लाइब्रेरी से जुड़ी योजनाओं और रामपुर फेस्टिवल का शिलान्यास करेंगे
मीडिया द्वारा पूछा गया सवाल: विधायक जी जो प्रधानमंत्री से मिले हैं उसके बाद से रजा लाइब्रेरी का काम शुरू हो गया है क्या लगता है कि आने वाले समय में पीएम की विजिट होगी? इस पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि देखिए यह कहना मेरे लिए तो बहुत कठिन है। एक हमारे विचार है जनवरी 2024 में यहां पर रामपुर फेस्टिवल किया जाए, उसमें रामपुर की संस्कृतिक धरोहर है जिसमें यहां का संगीत है, खानपान की जो ट्रेडीशन और आर्ट्स एंड क्राफ्ट को सम्मिलित करके एक बड़ा फेस्टिवल करें। उस समय तक यहां के लाइब्रेरी और म्यूजियम का काम भी आरंभ हो गया होगा उसको भी हरी झंडी दिखाने का समय होगा। उस समय पूरा हमारा पर्यटन रहेगा कि हम प्रधानमंत्री जी को यहां आमंत्रित कर सकें। इतना हीं नहीं उनके कर कमलों द्वारा इस पूरे कार्य का शिलान्यास हो और इस पूरे कार्य को उनका आशीर्वाद और उनकी तरफ से जो हमें आशीष वचन चाहिए वह हमको मिल सके। हालांकि उन्होंने कहा कि पर्यटन हम जरूर करेंगे इसका आश्वासन हम नहीं दे सकते। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामपुर रजा लाइब्रेरी से जुड़ी योजनाओं और रामपुर फेस्टिवल का शिलान्यास करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!