दूल्हे का काला रंग देखकर भड़क गई दूल्हन, शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

Edited By Ajay kumar,Updated: 28 Apr, 2024 08:14 AM

the bride refused to marry if the groom s complexion was black

वरमाला के एन मौके पर शादी टूटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे का रंग काला होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा काला होने की सूचना पर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चला मगर बात नहीं...

रामपुर: वरमाला के एन मौके पर शादी टूटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे का रंग काला होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा काला होने की सूचना पर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चला मगर बात नहीं बन सकी। परिणामस्वरूप बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता कुछ दिन पूर्व रामपुर के मोहल्ला पहाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गया। कन्या पक्ष ने बरातियों की जमकर खातिरदारी की। बरात की चढ़त भी धूमधाम से हुई।

PunjabKesari

बिना दुल्हन लिए घर लौट गए बराती
चढ़त के दौरान दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हे का रंग अधिक काला होने की कानाफूसी शुरू हो गई। देखते ही देखते महिलाओं ने शादी का विरोध शुरू कर दिया। दूल्हे का रंग काला होने की वजह से शादी के विरोध की बात दुल्हन तक भी जा पहुंची। उसने भी काले रंग के दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। इसके चलते देर रात दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन लिए घर लौट गए। जिसके कारण  दोनों परिवारों में शादी की खुशियां धरी की धरी रह गईं। शनिवार को फिर से दोनों पक्षों मे पंचायत बैठी और समझौते के प्रयास शुरू हुए, लेकिन समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका था। बिन वधू के लौटी बारात क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!