हाथों में मेहंदी रचाकर दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा, ये रही वजह

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Dec, 2022 03:51 PM

the bride kept waiting for the groom with henna in her hands

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री में धर्मवीर प्रजापति के बेटे की शादी दो दिसंबर को होनी थी जिस दिन बारात आनी थी उसी दिन दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, दुल्हन पक्ष के लोग  पूरी तैयारियां कर के...

आगरा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री में धर्मवीर प्रजापति के बेटे की शादी दो दिसंबर को होनी थी जिस दिन बारात आनी थी उसी दिन दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, दुल्हन पक्ष के लोग  पूरी तैयारियां कर के बारात का इंतजार करते रहे। जब देर रात तक बारात नहीं आई तो लड़की पक्ष वाले परेशान होने लगे। उन्होंने दूल्हे पक्ष के परिजनों से जानकारी हासिल की तो पता चला कि लड़के को  डेंगू हो गया है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  वहीं , दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए, दूल्हे का इंतजार करती रही। मगर, न दूल्हा आया और न ही बारात। बैंड-बाजे वाले भी इंतजार कर लौट गए। उसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच कर लड़के का हाल चाल जाना।

 PunjabKesari
                                                               दूल्हे की फाइल फोटो

मथुरा जिला जेल में शनिवार को बंदियों के राम कथा समारोह में शामिल होने के दौरान मंत्री ने बताया कि परिवार में रहते हैं। सांसारिक मोह-ममता भी है। ऐसा नहीं कि बिल्कुल वैराग्य हो गया है। मन बहुत दुखी है। बेटे की हालत काफी गंभीर बनी है। फिर भी यहां आया हूं। अगर बंदी भाइयों का कार्यक्रम नहीं होता तो शायद यहां भी न आ पाता।

PunjabKesari

धर्मवीर प्रजापति के तीसरे बेटे की थी शादी 
गौरतलब है कि आगरा के खंदौली कस्बा के खेड़ा हाजीपुर के रहने वाले धर्मवीर प्रजापति तीसरे नंबर के बेटे दिलीप की शादी मुड़ी जहांगीर निवासी जयराम ठेकेदार की बेटी ज्योति से होनी थी। शादी का आयोजन खंदौली में माया देवी वाटिका में किया गया था। लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी। मैरिज होम के पास से ही बारात चढ़नी थी। रात आठ बजे तक बारात नहीं आई तो लोगों ने तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

PunjabKesari

प्रेम प्रसंग में हो रही है शादी
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्यार मोहब्बत से जुड़ा है। लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कुछ माह पहले इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। पंचायत के बाद ही शादी तय हुई थी। चर्चा ये भी है कि लड़की पक्ष पैसे से कमजोर है और उसने खेत बेचकर व्यवस्थाएं की थी। दूल्हे के लिए कार खरीदी थी। बारात और अन्य इंतजाम मंत्री के बेटे ने खुद किया था। शुक्रवार को ही लग्न और शादी दोनों रस्में होनी थी। हालांकि लड़की पक्ष के लोगा इस विषय पर किसी तरह से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लड़की पक्ष के लोग चाहते हैं कि शादी किसी तरह से हो जाए।

दूल्हे के भाई ने कही ये बात
दूल्हे के भाई दिनेश ने बताया कि दूल्हे को डेंगू हो गया है। अब उसकी हालत ठीक है और ICU से बाहर आ गए हैं। लोग गलत तरीके से अफवाह फैला रहे हैं। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हमारे भाई की तबीयत खराब है ऐसे में क्या खाट पर लिटाकर बारात ले जाते। फिलहाल बारात ना आने से दुल्हन पक्ष के लोगों में मायूस हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!