Edited By Imran,Updated: 08 May, 2025 07:27 PM

शादी का सीजन शुरू हो चुका है और भारतीय परंपरा के अनुसार लगभग हर वर्ग के लोग मेहंदी की रस्म करते हैं। क्योंकि बिना मेहंदी के महिलाओं का श्रृंगार अधुरा माना जाता है। शादी हो, त्योहार हो या कोई भी प्रोग्राम हो आपको मेहंदी लगाने के लिए कोई न कोई...
Mehndi Design full hand: शादी का सीजन शुरू हो चुका है और भारतीय परंपरा के अनुसार लगभग हर वर्ग के लोग मेहंदी की रस्म करते हैं। क्योंकि बिना मेहंदी के महिलाओं का श्रृंगार अधुरा माना जाता है। शादी हो, त्योहार हो या कोई भी प्रोग्राम हो आपको मेहंदी लगाने के लिए कोई न कोई आर्टिस्ट मल जाएगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की अगर दुल्हन को या गेस्ट को मेहंदी लगवाना है तो डिजाइन कैसा होना चाहिए जो ड्रेसिंग सेंस में चार चांद लगा दे।
अक्सर देखा जाता है कि मेहंदी डिजाइन को लेकर महिलाए परेशान रहती हैं । उन्हें मेहंदी लगवाने से ज्यादा वक्त डिजाइन पंसद करने में लगता है, लेकिन आपको हम बताएंगे 5 सबसे बेस्ट मेहंदी का डिजाइन जो सबसे ज्यादा इस वक्त मार्केट में चल रहा है।
1. मोर मेहंदी डिजाइन ( Mehndi Design Simple)
यह मेहंदी का डिजाइन कोई लगाए, दुल्हन हो गेस्ट एक विशेष प्रकार की डिजाइन है। ऐसा कोई होगा ही नही जो इस डिजाइन को पसंद न करता हो। इस डिजाइन में मेहंदी पूरे हाथ पर लगती है। इसमें मोर के पंख की डिजाइन होती है और घना होता। मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद एक अलग ही आर्कषक दिखता है।
2. ब्राइडल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन ( Mehndi Design Simple)
मार्केट में इस डिजाइन को रायल लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। एक तो यह दिखने में बहुत ज्यादा सुंदर लगती है और इसे ब्राइडल टच देना आसान होता है। आप कलाई लेकर बाजुओं तक तरह-तरह की बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन दुल्हन के हाथों में खूबसूरत बंधन की तरह नजर आता है, जिसमें फूल, बेल और छोटे पैटर्न्स को जोड़कर एक सुंदर फ्रेम तैयार किया जाता है।

3. गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन ( Mehndi Design Simple)
इस डिजाइन में हथेली पर गोले के बीच खाली जगह और पूरे हाथ पर मेहंदी की शानदार डिजाइन हर किसी को भाता है। डॉट्स और गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एक बहुत ही आकर्षक और फ्यूजन लुक देने वाला डिजाइन है, जिसे आसानी से लगया जा सकता है। इसमें छोटे-छोटे गोल पैटर्न्स और डॉट्स होते हैं जो पूरी डिजाइन में एक विशेष तालमेल बैठाते हैं। इस डिजाइन में बहुत अधिक जटिलता नहीं होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

4. पुरानी सभ्यता मेहंदी डिजाइन ( Mehndi Design Simple)
माडर्न दुनिया होती जा रही है इसको मानना पड़ेगा, लेकिन कहीं न कहीं यह भी है कि लोग अब पुरानी सभ्यता या चीजों को भी पंसद कर रहे हैं।
इस मेहंदी में हाथी और छतरी का डिजाइन एक शाही और पारंपरिक चित्रण होता है, जो विशेष रूप से दुल्हन के हाथों में एक खूबसूरत आभूषण जैसा नजर आता है।

5.लव कोटेशन मेहंदी डिजाइन ( Mehndi Design Simple)
आजकल की दुल्हनों के बीच लव कोटेशन और हाथों में विशेष संदेश लिखने का चलन भी बढ़ रहा है। शादी की मेहंदी में आप अपने जीवनसाथी के लिए प्यार भरे संदेश, नाम, या फिर कुछ खास बातें लिखवा सकती हैं। इस डिजाइन में आपको मेहंदी के अंदर फाइन और हल्के डॉट्स के साथ सुंदर शब्दों या फिर कोटेशन को जोड़ना होता है।
