सात फेरे के समय दुल्हन के पेट में उठा दर्द, खुला 'वो' वाला राज; दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, टूटा सुहागरात का सपना, फूट-फूटकर रोया दूल्हा.....

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Jun, 2025 06:51 PM

the bride had a stomachache while taking the seven rounds

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुल्हन ने प्रेमी संग भागने के लिए ऐसा खेल खेला कि लोगों के होश उड़ गए। जिसने भी ये घटना सुनी, वो एक पल के लिए ठिठक कर सोचने को मजबूर हो गया......

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुल्हन ने प्रेमी संग भागने के लिए ऐसा खेल खेला कि लोगों के होश उड़ गए। जिसने भी ये घटना सुनी, वो एक पल के लिए ठिठक कर सोचने को मजबूर हो गया। 

पेट पकड़कर जो-जोर से चिल्लाने लगी दुल्हन 
जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरा चौकी अंतर्गत टिकोरा निवासी एक 20 साल की लड़की की शादी सात जून को शेखदहीर के मीरगंज के लड़के से होनी थी। घरवालों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं। बारात   आई तो बारातियों की खूब खातिरदारी की गई। रातभर शांतिपूर्वक शादी की रस्में चलती रहीं। रविवार तड़के यानि आठ जून की सुबह साढ़े चार बजे सात फेरे लेने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन पेट पकड़कर बैठ गई और जो-जोर से चिल्लाने लगी। दुल्हन ने कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है और वह शौच ले लिए जाना चाहती है। 

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार
काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे देखने गए। जब परिजन वहां पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, दुल्हन वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। काफी इंतजार के बाद रविवार दोपहर को बारात बिना दुल्हन लिए लौट गई। 

शादी के एक हफ्ते पहले भी भाग गई थी लड़की 
बताया जा रहा है कि शादी के एक हफ्ते पहले भी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन करके उसे बस्ती जिले से ढूंढ़ निकाला था और घर लेकर आ गए थे। बेटी के भाग जाने के बाद खुशी का माहौल पलभर में मायूसी में बदल गया। सात फेरे के समय दुल्हन के भाग जाने का मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!