Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Jun, 2024 03:19 AM
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, फर्जी म्युचुअल बेनिफिट कंपनी बनाकर 51 लोगों से 14 लाख की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड ताहिर को रामपुर की टांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले 6 साल से ताहिर फरार चल रहा था...
Rampur News, (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, फर्जी म्युचुअल बेनिफिट कंपनी बनाकर 51 लोगों से 14 लाख की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड ताहिर को रामपुर की टांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले 6 साल से ताहिर फरार चल रहा था पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने ताहिर पर 15 हजार का इनाम भी रखा था।
बता दे फर्जी म्युचुअल बेनिफिट कंपनी बनाने वाले इस ग्रुप ने उत्तराखंड में कई जगह अपने कार्यालय खोले थे जहां इन्होंने पैसा डबल करने के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगा था। कई थानों में पीड़ित लोगों ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ऐसा ही एक मामला रामपुर की कोतवाली टाण्डा पर भी दर्ज हुआ था। उसी आधार पर ताहिर को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया, थाना प्रभारी टांडा की पुलिस टीम द्वारा एक ताहिर नामक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है जो जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है। इसके विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित मुक़द्दमे दर्ज थे। वर्ष 2018 में इन लोगों द्वारा एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से पैसा वसूला गया था और धोखाधड़ी की गई थी। इसके विरुद्ध एन बी डब्ल्यू और 82 और कुर्की की कार्रवाई के पश्चात यह न्यायालय में पेश नहीं हुआ था तब से यह फरार चल रहा था। हमारी टीम द्वारा इसको अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह 6 साल से फरार चल रहा था। इस पर 15000 का पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।