अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिर्मठ का कार्यभार देकर स्वामी स्वरूपानंद  ने कोर्ट के आदेश का किया उल्लंघन

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Nov, 2020 08:59 AM

swami swaroopanand violated court order by giving avimukteshwaranand

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निर्देशन पर ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के रूप में स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यभार

प्रयागराजः स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निर्देशन पर ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के रूप में स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यभार संभालने संबंधी समाचार को गलत बताते हुए सोमवार को कहा कि यह उच्चतम न्यायलय द्वारा पारित आदेश का उल्लंघन है। स्वामी वासुदेवानंद के प्रवक्ता के प्रवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के उत्तराधिकारी के विषय में विवाद न्यायालय में लंबित है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय ने 27 अगस्त, 2020 को कहा था कि अंतरिम आदेश अपील के निपटारे तक जारी रहेगा। त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के रूप में कभी स्थापित नहीं किया गया। ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के रूप में सात दिसंबर,1973 को स्थापित होने के उनके दावे को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 22 सितंबर, 2017 को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जिसे कभी ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के रूप में स्थापित नहीं किया गया, वह शंकराचार्य का प्रभार किसी अन्य को नहीं सौंप सकता।

उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य का दायित्व स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद को सौंपकर, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के बीच यह विवाद लम्बे समय से लंबित है और न्यायालय का अंतरिम आदेश स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को यह अधिकार नहीं देता है कि वह किसी को भी ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य का पदभार संभालने का अधिकार दें। उन्होंने कहा, “हम इस मामले में जल्द ही उचित कानूनी कदम उठाएंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!