Sultanpur News: डाटा फीडिंग नहीं करने वाले 26 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन, BSA ने की कार्रवाई

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 Feb, 2024 12:44 AM

sultanpur news salary of 26 head teachers stopped for not feeding data

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने स्कूल प्रोफाइल एंड फैसिलिटी माड्यूल की डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले 26 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है। उच्चाधिकारियों की समीक्षा में विभाग...

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने स्कूल प्रोफाइल एंड फैसिलिटी माड्यूल की डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले 26 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है। उच्चाधिकारियों की समीक्षा में विभाग की किरकिरी होने के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है। यूडाइस में अविलंब स्टूडेंट्स माड्यूल से संबंधित कार्य पूर्ण करते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।

26 विद्यालयों का अद्यतन कार्य संतोषजनक नहीं
विभागीय सूत्रों के मुताबिक स्कूल प्रोफाइल एंड फैसिलिटी माड्यूल, टीचर एंड स्टूडेंट्स माड्यूल की डाटा इंट्री/प्रोगेशन का कार्य 31 जनवरी तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाना था। एक फरवरी को उच्चाधिकारियों की समीक्षा में 26 विद्यालयों का अद्यतन कार्य संतोषजनक नहीं रहा जबकि शासन के मुख्य बिंदुओं में यह कार्य शामिल किया गया है। ऐसे में इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापको का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
PunjabKesari
इन विद्यालयों की डाटा इंट्री अधूरी
कंपोजिट विद्यालय बिही निदुरा, जूनियर हाईस्कूल पिपरी, प्राथमिक विद्यालय बघौना, प्रावि छतौना डड़वा, प्रावि लोहरिया, प्रावि पूरे मैन पांडेय, प्रावि तुलसीराम तिवारी, जूनियर हाईस्कूल समीगंज, प्रावि कुड़िया, प्रावि त्रिलोकचंद्रपुर, जूनियर हाईकूल भवानीपुर, जूहा करमौली, जूहा सेमरौना, प्रावि खुढ़वा, प्रावि गोसैसिंहपुर, प्रावि गोसैसिंहपुर द्विवेदी, कंपोजिट अमिलिया कला, जूहा देईं, प्रावि मल्हौटी, प्रावि मोहम्मदीपुर, प्रावि मलिकपुर, प्रावि सोनारा द्वितीय, प्रावि भरखरे, कंपोजिट खैराबाद व प्रावि हथियानाला शामिल है।

एक सप्ताह में समाप्त कर देंगे मान्यताः BSA
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त विद्यालय मनमानी कर रहे हैं। कई बार आदेश के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यालयों की ओर से डाटा इंट्री के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में यदि शत प्रतिशत यू डायस नहीं भरा गया तो विद्यालयों का मान्यता प्रत्याहरण कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!