AMU में आपसी विवाद में छात्र को मारी गोली, इलाज के लिए JN मेडिकल अस्पताल में किया गया भर्ती... पुलिस जांच में जुटी

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 05 Feb, 2023 04:37 PM

student shot dead in a mutual dispute in amu

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU के छात्र को कहासुनी के बाद शनिवार को गोली मार दिया गया। गोली लगने के बाद घायल छात्र को AMU प्रशासन ने JN मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छात्र की हालत अब ठीक है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच में जुटी...

अलीगढ़ (अर्जुन वार्ष्णेय) : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU के छात्र को कहासुनी के बाद शनिवार को गोली मार दिया गया। गोली लगने के बाद घायल छात्र को AMU प्रशासन ने JN मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छात्र की हालत अब ठीक है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

PunjabKesari

अज्ञात लोगों ने मारी गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के आर एम हॉल में कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार को एक युवक पर गोली चला दी थी। गोली छात्र के पेट में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। जिसके बाद घायल छात्र को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद CO तृतीय शिवप्रताप, प्रॉक्टर मो. वसीम अली समेत विभिन्न अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि AMU के आरएम हॉल में कई छात्र बैठे हुए थे। वहां अमरोहा का रहने वाला छात्र फैजान भी था। इसी दौरान खालिद चौधरी नाम का एक युवक वहां आ गया और फैजान के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद खालिद चौधरी ने देखते ही देखते उसने तमंचा निकाल लिया और गोली चला दी। गोली लगने के बाद फैजान घायल होकर गिर गया और परिसर में भगदड़ मच गई।

PunjabKesari

आरोपी मौके से फरार
यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीम बनाकर छापेमारी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर छात्र की हालत अब सही बताई जा रही है। AMU प्रशासन ने इस मामले में बताया कि घायल छात्र फैजान बीई फाइनल ईयर का छात्र है। वहीं दूसरी ओर AMU प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि घायल होने वाला और गोली चलाने वाला आरोपी छात्र यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं कि नहीं। इसके लिए टीम को जांच दी गई है।

PunjabKesari

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिविल लाइन शिव प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां घायल युवक को भर्ती कराया गया था। प्रशासन की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!