Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 May, 2025 09:01 AM

RaiBareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सगे बेटे अपने ही पिता की जान लेने के लिए बड़े स्तर पर साजिश रचते हैं। जानकारी के अनुसार, पछुआ बारा गांव के किसान रतिपाल साहू को पिछले हफ्ते बाइक सवार...
RaeBareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सगे बेटे अपने ही पिता की जान लेने के लिए बड़े स्तर पर साजिश रचते हैं। जानकारी के अनुसार, पछुआ बारा गांव के किसान रतिपाल साहू को पिछले हफ्ते बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।
पिता की हत्या की साजिश में शामिल निकले 3 बेटे, रिश्तों में दरार का खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि रतिपाल के 6 बेटे हैं, जिनमें से 3 उनकी सम्मानपूर्वक सेवा करते हैं, जबकि बाकी 3 उनके प्रति उदासीन हैं। इन तीन बेटों अभय, अशोक और करमचंद ने अपनी नाराजगी के चलते अपने ही पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले विजय उपाध्याय को 50,000 रुपए की सुपारी दी, ताकि वह उनके पिता को मार सके।
खेत से लौटते समय रतिपाल को मारी गई गोली, 2 बेटे गिरफ्तार, जांच जारी
बताया जा रहा है कि 6 मई को विजय और उसके साथी ने रतिपाल को खेत से लौटते समय गोली मारी। हालांकि, निशाना चूक गया और गोली उनके पैर में लगी। घटना के बाद रतिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में रविवार को अभय और अशोक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला परिवार के अंदर की खौफनाक साजिश और रिश्तों में दरार की कहानी को उजागर करता है। पुलिस की कार्रवाई जारी है, और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।