जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर युवक का कत्ल, एक महिला भी घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 May, 2025 02:26 PM

a young man was shot dead due to a land

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर जमीनी विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई...

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर जमीनी विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला भी गोली लगने से घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

दोनों पक्षों में कई सालों से चल रहा था विवाद 
जानकारी के अनुसार, यह वारदात पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव की है। यहां पर आज सुबह आबादी के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ओम कैलाश दुबे और रविंद्र दुबे के परिवार के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है। आज सुबह कैलाश दुबे अपनी जेसीबी मशीन से रविंद्र दुबे के घर के पीछे आबादी की जमीन में मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए रविंद्र दुबे एवं उनका बेटा अविनाश मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। 

आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली 
दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि अविनाश अपने घर से लाइसेंसी बंदूक ले आया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक अमन दुबे (21) और एक महिला घायल हो गई। दोनों को गोली लगने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें घायल युवक और महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर युवक की मौत हो गई। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। 

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स 
इस घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। युवक को गोली मारने के बाद आरोपी अपने घर में ही मौजूद था। पुलिस ने घर के सामने जाकर उसको बुलाया तो आरोपी हाथ में  अपनी लाइसेंसी कारतूस लोडेड रिपीटर लेकर बाहर निकला। बंदूक को लेकर उसकी कोतवाल से भी छीना झपटी होने लगी। इसी दौरान फिर फायर हो गया। घटना में कोतवाल भी बाल-बाल बचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!