Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Apr, 2023 12:32 PM

उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर सपा नेता आजम खान का सियासी गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि यह बात अलग है कि, उनकी विधायकी रद्द होने के बाद भले ही उनकी गूंज का शोर विधानसभा के अंदर थम चुका है। बावजूद इसके निकाय चुनाव...
रामपुर (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर सपा नेता आजम खान का सियासी गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि यह बात अलग है कि, उनकी विधायकी रद्द होने के बाद भले ही उनकी गूंज का शोर विधानसभा के अंदर थम चुका है। बावजूद इसके निकाय चुनाव के मंच पर अब भी विरोधियों के खिलाफ उनके कड़े तेवर बरकरार हैं। कुछ इसी तरह का नजारा उस समय देखने को मिला जब आजम खान ने शहर नगरपालिका के अध्यक्ष पद की पार्टी उम्मीदवार फातिमा जबी के लिए दमदार भाषण दिया। आजम खान ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए देश को संविदा पर हो जाने की बात तब कह डाली। वह इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने मर्यादाओं की सीमा लांघते हुए अपने विरोधियों को राजनीतिक हिजड़ा तक कहने में कोई गुरेज नहीं किया।

बता दें कि, आजम खान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा, जो लोग आज संविदा की नगर पालिका कह रहे हैं, पूरा देश आज संविदा पर है। लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट बिक गए, कोर्ट बिक गए, रेलवे बिक गया, बचा ही क्या है। उन्होंने कहा कि, सिर्फ फौज रह गई है वह हुकूमत ए हिंद के पास है वह रहनी चाहिए, हमारी फौज है और सरकारी फौज दो अलग चीजें हैं हमारी फौज आपकी है और हमने इस फौज को हर महाज़ पर लड़ा कर देखा है और हर महाज पर अल्हम्दुलिल्लाह फतह हासिल की हैं।
यह भी पढ़ेंः CM योगी आज गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और वाराणसी में चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ेंः यूपी में अब 6 वर्ष आयु वाले बच्चों को ही मिलेगा कक्षा एक में प्रवेश, NEP के तहत शासन ने जारी किया निर्देश
आप चाहते हो कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाएःआजम खान
इस दौरान आजम खान ने यह भी कहा कि, क्या चाहते हो आप मुझसे और मेरी औलाद से, मेरे बच्चों से, मेरी बीवी से, मेरे चाहने वालों से क्या चाहते हो, चाहते हो कोई कनपटी पर आए और गोली चला कर चला जाए बस इतना ही तो रह गया है बचा लो आज भी निजामे हिंद को बचा लो कानून को बचा लो कुछ नहीं देना है आपको, सिर्फ अपने आप को हौसला देना है जहां रोके जाओ वही बैठ जाओ आगे बढ़ेंगे वापस नहीं जाएंगे, वोट डालेंगे यह हमारा पैदाइशी हक है इस हक को हमारे दो बार छीना गया है अगर तीसरी बार छीना गया तो जान लेना सांस लेने का हक भी बाकी नहीं रह पाएगा, मैं बहुत दूर तलक के अंजाम से आग्रह करने आया हूं अपने एहसास के बंद दरवाजों को खोलो और अच्छी तरह यह समझ लो कि फातिमा जबीं नगर पालिका की कैंडिडेट नहीं है बल्कि तुम्हारे लिए सब्र की वह अलामत है जिसका वायदा कुरान मजीद में अल्लाह ने तुमसे किया है।