सोनभद्रः जमीनी विवाद में 9 लोगों की मौत, देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jul, 2019 06:29 PM

sonbhadra 9 people die in land dispute see pictures of horror

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान वारदात में 9 लोगों की मौत गई है और दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं...

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान वारदात में 9 लोगों की मौत गई है और दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
PunjabKesari
मृतकों की पहचान इस रूप में हुई हैः-
1 - रामचन्द्र पुत्र लाल साह (40 वर्ष)
2 -राजेश गौड़ पुत्र गोविंद (30 वर्ष)
3 - अशोक पुत्र नन्हकू। (30 वर्ष)
4 - रामधारी पुत्र हीरा साह। (55 वर्ष)
5 - महिला नाम अज्ञात पत्नी नन्द लाल।(45 वर्ष)
6- दुर्गावती पत्नी - रंगीलाल। (50 वर्ष)
7 - रामसुन्दर पुत्र तेज़ सिंह
8 - जवाहिर पुत्र जयकरन।
9 - सुखवंती पत्नी रामनाथ
PunjabKesari
घटना जिले के घोरावल कोतवाली के उम्भा गांव की है। यहां सुबह एक पक्ष खेत को जोतने गया था, उसी वक्त ग्राम प्रधान और उसके लोग वहां पहुंचे और और विरोध किया। इसके बाद ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने गोलियां चलाई और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस खूनी संघर्ष में 6 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं।
PunjabKesari
जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ ही गांव में कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में सूचना मिलने तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है। सुबह कुछ लोग जोतने गए थे उसके बाद दूसरे पक्ष में उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्राम प्रधान का नाम भी आ रहा है। मृतकों को शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!