जम्मू-कश्मीर में जवान मुरली नाइक हुए शहीद, इकलौता बेटे की मौत से माता- पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Ramkesh,Updated: 10 May, 2025 01:30 PM

soldier murali naik martyred in firing in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार गोलीबारी की जा...

यूपी डेक्स: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के सैनिक मुरली नाइक शहीद हो गए। शहादत से पहले उन्होंने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। उनका परिवार मुंबई के घाटकोपर और कामराज नगर में रहता है।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुरली नाइक को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश को मुरली नाइक की बहादुरी पर गर्व है।

दुख की घड़ी में शहीद परिवार के साथ खड़ी है सरकार 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस अब्दुल नज़ीर ने भी मुरली नाइक की शहादत पर शोक व्यक्त किया। मुरली नाइक श्रीसत्य साईं जिले के गोरंटला मंडल के रहने वाले थे। राज्यपाल ने कहा कि पूरा राज्य इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!