Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Aug, 2022 04:08 PM

वृन्दावन विहारी जी मंदिर का एक वीडियो हो रहा वाइरल जिसमें पुलिसकर्मी महिला से अश्लील हरकत कर रहा है। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मथुराः वृन्दावन विहारी जी मंदिर का एक वीडियो हो रहा वाइरल जिसमें पुलिसकर्मी महिला से अश्लील हरकत कर रहा है। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल हम आपको बताते चलें अभी जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय दो लोगों की दम घुटने से मृत्यु हो गई थी। उसी दौरान मंगला आरती के समय का एक अश्लील वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी किसी महिला श्रद्धालु के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जब यह वीडियो अधिकारी के संज्ञान में आया तो इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई। जांच में जो पुलिसकर्मी महिला से अश्लील हरकत कर रहा है वह फायरमैन विक्रम सिंह है। उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रक्रिया में है।

फायरमैन विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रहीः एसएसपी मथुरा
अभिषेक यादव एसएसपी मथुरा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें पहचान करने के उपरान्त संबंधित व्यक्ति जिसकी पहचान फायरमैन विक्रम सिंह के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी की गई है। संबंधित प्रकरण में अगली संवैधानिक कार्यवाई की जा रही है।