शाहजहांपुर: सड़क हादसे में 4 की मौत, 5 घायल

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Feb, 2020 03:33 PM

shahjahanpur 4 killed 5 injured in road accident

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियत्रित जाइलो ने यात्रियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियत्रित जाइलो ने यात्रियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

PunjabKesari


बता दें कि यह घटना थाना रोजा के मोहम्मदी रोड की है। जहां एक जाइलो अनियत्रित होकर यात्रियों से भरे टेंपो में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 4लोगों की मौत हो गई। घटना की आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग जुट गए। मौके पर लोगों ने पुलिस को सुचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है।

PunjabKesari

डॉक्टर पूजा पाण्डें ने बताया कि इस घटना कुल 9 लोग शामिल थें। जिसमें से 4 लोगों की मौत हुई है। जब कि 5 घायल है जिनका का इलाज चल रहा है। जिनमें दो की हालत नाज़ुक बनी है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर नियमा अनुसार शव को कब्जे में ले कर विधिक कर्रवाई कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!