Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Aug, 2026 09:26 PM

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पूर्व महासचिव चंपत राय करीब 2 महीने पहले राम मंदिर में चढ़ावा के गबन के आरोपों के बाद मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए और वह यहां तपस्वी छावनी मंदिर गए। तपस्वी छावनी के मुख्य पुजारी परमहंस आचार्य ने...
Ayodhya News: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पूर्व महासचिव चंपत राय करीब 2 महीने पहले राम मंदिर में चढ़ावा के गबन के आरोपों के बाद मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए और वह यहां तपस्वी छावनी मंदिर गए। तपस्वी छावनी के मुख्य पुजारी परमहंस आचार्य ने राय का औपचारिक स्वागत किया। दोनों के बीच बंद कमरे में बैठक हुई। हालांकि बातचीत का विवरण सामने नहीं आया।
ये भी पढ़ें:- UP Politics: 'मदरसे से निकलती है आतंकी सोच...', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर मचा बवाल, शिवपाल-मदनी ने घेरा
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में परमहंस आचार्य ने राम मंदिर निर्माण में राय के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण चंपत राय के नेतृत्व में किया गया और उनका समाज में बहुत सम्मान है। साधु-संतों ने राय से अयोध्या में स्थायी रूप से बसने का अनुरोध किया था। परमहंस आचार्य ने कहा कि चंपत राय अपनी अंतिम सांस तक अयोध्या में रहेंगे और मैंने लोगों से उनका सम्मान करते रहने की अपील है।
ये भी पढ़ें:- 'बाहर जाओ नहीं तो सदस्यता बर्खास्त कर दूंगा...' CM Yogi की फोटो लहराने पर SP विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए निलंबित
राम मंदिर से चढ़ावा चोरी का मामला जून के प्रथम सप्ताह में प्रकाश में आया था जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया और विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को संसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठाया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की सिफारिश पर राज्य सरकार ने इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया था और इसकी अंतरिम रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। दान की गिनती और गबन का षड़यंत्र करने में कथित तौर पर शामिल 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।