पोल से टकराया डीजल टैंकर, आग लगने से 3 लोग जिं/दा जले... अब तक नहीं हो सकी पहचान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Aug, 2026 08:41 PM

three people burnt to no more in a horrific road accident in azamgarh

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार रात एक सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मालटारी-मिर्जापुर में हाइडिल के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा...

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार रात एक सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मालटारी-मिर्जापुर में हाइडिल के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे शॉर्ट सर्किट लगने से टैंकर में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा बुरी तरह से जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे मालटारी-मिर्जापुर हाइडिल के पास डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट से टैंकर आग का गोला बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:- 'जान मत लेना, जो चाहो ले जाओ'... पूर्व इंस्पेक्टर के घर दिनदहाड़े डकैती, मां-बेटे को बंधक बना 10 लाख के जेवर लूटे

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कटर से टैंकर को काटकर अंदर फंसे चालक और खलासी के जले हुए अवशेष बाहर निकाले गए। उन्होंने कहा कि तीनों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ ले जाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!