UP Weather Alert: अगले 72 घंटे सावधान, लखनऊ-अयोध्या सहित इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Aug, 2026 03:17 PM

up weather alert heavy to very heavy rain expected in eastern uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 3...

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 5 और 6 अगस्त को प्रदेश के दोनों उप-भागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद सात अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वज्रपात और भारी वर्षा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में वज्रपात के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 5 अगस्त को दोनों उप-भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि 6 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- रात 11 बजे कमरे से आने लगीं आवाजें, बाहर से कुंडी लगाकर महिला प्रधान ने बुलाई पुलिस... दरवाजा खोला तो बज गई शहनाई

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 125 मिलीमीटर वर्षा कन्नौज के छिबरामऊ में दर्ज की गई। इसके अलावा बहराइच के नानपारा में 104 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी के शारदानगर में 81.6 मिमी, कानपुर नगर में 75 मिमी, बाराबंकी के हैदरगढ़ में 70 मिमी, जौनपुर में 68.6 मिमी तथा लखनऊ में 66.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इटावा के चकरनगर में 100 मिमी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद और मैनपुरी के करहल में 60-60 मिमी तथा आगरा में 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से 4 अगस्त तक मानसून की संचयी वर्षा सामान्य से कम बनी हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 281.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 387.7 मिमी है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में संचयी वर्षा 280.8 मिमी के मुकाबले सामान्य 415.6 मिमी से 32 प्रतिशत कम तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 282.8 मिमी के मुकाबले सामान्य 348.6 मिमी से 19 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

हालांकि, दैनिक वर्षा के लिहाज से कई जिलों में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई। कन्नौज में सामान्य से 1077 प्रतिशत, कानपुर नगर में 321 प्रतिशत, लखनऊ में 343 प्रतिशत, रायबरेली में 420 प्रतिशत, बाराबंकी में 305 प्रतिशत, खीरी में 375 प्रतिशत और बहराइच में 319 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इटावा में 325 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 297 प्रतिशत, महोबा में 312 प्रतिशत तथा मथुरा में 130 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!