रात 11 बजे कमरे से आने लगीं आवाजें, बाहर से कुंडी लगाकर महिला प्रधान ने बुलाई पुलिस... दरवाजा खोला तो बज गई शहनाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Aug, 2026 02:53 PM

the lover entered his girlfriend s room and then voices started coming

जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शुरू तो चोर-चोर के शोर से हुआ, लेकिन इसका अंत शहनाइयों की रजामंदी के साथ हुआ। पूरी कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं....

Maharajganj News: जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शुरू तो चोर-चोर के शोर से हुआ, लेकिन इसका अंत शहनाइयों की रजामंदी के साथ हुआ। पूरी कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार रात करीब 11 बजे गांव की महिला प्रधान को अपने घर के एक कमरे से कुछ हलचल सुनाई दी। उन्हें लगा कि घर में चोर घुस आया है। प्रधान ने बिना कोई जोखिम उठाए चुपके से कमरे की कुंडी बाहर से चढ़ा दी और चोर-चोर चिल्लाने लगीं। शोर सुनते ही ग्रामीण जुट गए और पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर एक घबराया हुआ युवक मिला। शुरुआती पूछताछ में जब सच सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया। मामला चोरी का नहीं, बल्कि प्यार का निकला।

बताया जा रहा है कि युवक कुशीनगर का रहने वाला है। उसकी बहन की शादी इसी गांव में हुई है, जिस वजह से उसका यहां आना-जाना था। इसी बीच उसका दिल ग्राम प्रधान की भतीजी पर आ गया। रात में जब उसे पता चला कि प्रेमिका को तेज बुखार है, तो वह चुपके से उसे दवा देने पहुंच गया। लेकिन आहट होते ही परिजनों ने उसे चोर समझकर बंद कर दिया।

सोमवार को थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में जब बातचीत हुई तो पता चला कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। परिवारों ने भी समझदारी दिखाते हुए इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है और कोई कानूनी शिकायत नहीं दी है। रात में जिसे पूरा गांव चोर समझ रहा था, सुबह होते-होते उसकी शादी तय होने की खबर चर्चा का विषय बन गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!