Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Jul, 2026 11:59 AM

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी समेत दो यात्रियों की मौत हुई है और 25 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी ...
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी समेत दो यात्रियों की मौत हुई है और 25 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में गांव लहरावन के पास हुआ जब बहराइच से पंजाब जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसने बताया कि हादसे में नेहा (17) और चिंटू (36) नाम के दो यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 'यूपीडा' की एंबुलेंस एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार संभवत: चालक को झपकी आने का कारण यह हादसा हुआ। लखीमपुर खीरी निवासी राम लखन ने बताया कि दुर्घटनास्थल से करीब 50 मीटर पहले ही चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया और इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।