तीसरे दिन भी संजय सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बेरोजगारी और अन्याय पर युवाओं का फूटा गुस्सा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Nov, 2025 03:41 AM

sanjay singh s march drew a large crowd on the third day with youth expressing

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक असमानता के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा को लगातार भारी जनसमर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन यात्रा अयोध्या के बीकापुर से शुरू होकर खजुरहट होते हुए सुल्तानपुर के कूरेभार...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक असमानता के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा को लगातार भारी जनसमर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन यात्रा अयोध्या के बीकापुर से शुरू होकर खजुरहट होते हुए सुल्तानपुर के कूरेभार पहुँची, जहां लोगों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया। यात्रा में युवाओं, वकीलों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत हजारों लोग शामिल हुए। राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में चल रही यह पदयात्रा अब एक संगठित जनआंदोलन का रूप लेती दिख रही है। कुल 13 दिनों और लगभग 200 किलोमीटर की यह यात्रा अयोध्या से सुल्तानपुर, अमेठी और फिर प्रयागराज तक जाएगी।

लक्ष्य-रोजगार और सामाजिक न्याय
संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा दलितों, पिछड़ों, वंचितों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। उनके अनुसार,  यूपी में जातीय भेदभाव, बढ़ती असमानता और सरकारी भ्रष्टाचार ने गरीबों और नौजवानों को सबसे अधिक प्रभावित किया है।  उन्होंने कहा, “रामराज्य तभी आएगा, जब हर हाथ को काम और हर नागरिक को बराबरी का अधिकार मिलेगा।”

बेरोजगारी पर हमला—पेपर लीक और रिक्तियों पर प्रश्न
संजय सिंह ने प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया। उनके मुताबिक- भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक,  चयन प्रक्रिया में अनियमितताएँ,  सरकारी विभागों में हजारों रिक्त पद,  युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने आंकड़े भी पेश किए- शिक्षा विभाग: 5 लाख स्वीकृत पद, लेकिन 2 लाख से अधिक रिक्त। स्वास्थ्य विभाग: 1.5 लाख स्वीकृत पद, मगर 50 हजार से ज्यादा खाली। पुलिस विभाग: 4 लाख स्वीकृत पद, लेकिन 1 लाख से अधिक रिक्तियाँ। संजय सिंह ने कहा कि जब सरकार नौकरियां नहीं देगी, तो युवाओं का गुस्सा सड़क पर उतरना लाज़मी है।

दलित-पिछड़े वर्ग के उत्पीड़न का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में दलितों और पिछड़ों के साथ हिंसा और भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। आरक्षण में गड़बड़ी और पुलिस थानों में पक्षपात आम बात बन चुकी है। संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति को भी न्याय मिलेगा।

युवाओं का संघर्ष निर्णायक मोड़ पर
संजय सिंह ने कहा कि अब यूपी का नौजवान चुप नहीं रहेगा और यह पदयात्रा “रोजगार और सम्मान” की लड़ाई की शुरुआत है। यात्रा में बढ़ती भीड़ से आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब आम आदमी पार्टी को ही अपनी सच्ची आवाज़ मान रही है।

तरनतारन उपचुनाव का ज़िक्र
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में पार्टी की जीत पर संजय सिंह ने कहा कि यह परिणाम अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति और भगवंत मान सरकार की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता विकास, शिक्षा और रोजगार चाहती है—और यही AAP का मूल एजेंडा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!