Edited By Ramkesh,Updated: 16 Sep, 2020 08:35 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में थाना तीतरो क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में थाना तीतरो क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। सहारनपुर के (SP) एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना तीतरो पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर थाना तीतरो प्रभारी छोटे सिंह ने ग्राम भावसा में एक हथियार तस्कर को हथियार बनाते हुए धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुष्णपाल पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम भावसा कोतवाली तीतरो के तौर पर की गई है। भटनागर ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने बनाये गए कई अवैध हथियार, गोलियां, ड्रिल मशीन, डाईमशीन आदि बरामद किये हैं।