UP: मोबाइल फोन के झगड़े में युवक का मर्डर, धारदार हथियार से हमले का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jun, 2025 08:30 PM

up young man murdered in a fight over mobile phone

संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के पचतोरवा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पचतोरवा गांव निवासी असगर अली...

संत कबीर नगर: संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के पचतोरवा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पचतोरवा गांव निवासी असगर अली के बेटे मोहम्मद इब्राहिम (20) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को इब्राहिम और उसके साथी गांव के ही जीशान के बीच मोबाइल फोन को लेकर तीखी बहस हुई थी।

उन्होंने बताया, "शुक्रवार को जिशान और उसका भाई वसीम गांव पहुंचे, जिसके बाद जीशान और इब्राहिम के बीच झड़प हो गई। झगड़े के दौरान जिशान ने कथित तौर पर मोहम्मद इब्राहिम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई।

एएसपी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल इब्राहिम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। जीशान और वसीम दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इब्राहिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!