शमसाबाद कस्बे में चर्चा का विषय बना भगवा शौचालय,भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- जांच करवाकर होगी कार्रवाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Feb, 2023 08:36 AM

saffron toilet became a topic of discussion in shamsabad town

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले की नगर पंचायत शमसाबाद (Nagar Panchayat Shamsabad) का एक भगवा रंग से जुड़ा कारनामा सामने आया है। इन दिनों शमसाबाद (Shamsabad) कस्बे में भगवा रंग से बना टॉयलेट (Bhagwa Toilet) सुर्खियों...

फर्रुखाबाद(दिलीप कटियार): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले की नगर पंचायत शमसाबाद (Nagar Panchayat Shamsabad) का एक भगवा रंग से जुड़ा कारनामा सामने आया है। इन दिनों शमसाबाद (Shamsabad) कस्बे में भगवा रंग से बना टॉयलेट (Bhagwa Toilet) सुर्खियों में है और हिंदूवादी नेताओं को परेशान कर रहा है। फर्रुखाबाद के अधिकारियों ने मूत्रालय की दीवारों पर भगबा टाइल्स लगाए हैं। देश में पठान फिल्म (Movie Pathan) पर भगवा रंग पर विवाद हुआ था। जिसमें भगवा बिकनी विवाद के बाद फर्रुखाबाद (Farrukhabad) के अधिकारियों ने सबक नहीं लिया।  मीडिया (Media) के कैमरों में कैद होने के बाद भगवा टाइल्स (Bhagwa tiles) तोड़े गए।

PunjabKesari

सामुदायिक शौचालय में ठेकेदार ने लगवाए हैं भगवा व रफेद रंग के टायल्स 
मिली जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के ठेकेदार भगवा रंग के मूत्रालय में टाइल्स लगाकर सनातन धर्मियों को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसके विरोध में कब स्वर उठने लगे यह नहीं कहा जा सकता। कस्बे के थाना चौराहे के पास बने सामुदायिक शौचालय में ठेकेदार ने भगवा व रफेद रंग के टायल्स लगवाए हैं। यही भगवा रंग का शौचालय चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ही समय के अंतराल के बाद टाइल्स निकलने लगे और शौचालय क्षतिग्रस्त होने लगा। लेकिन यह शौचालय भगवा रंग के टायल्स लगे होने के कारण सुर्खियों में है। जिससे हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।

PunjabKesari

ठेकेदार द्वारा शौचालय में प्रयोग किए गए हैं भगवा रंग के टाइल्स 
आपको बता दें कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार का सबसे प्रिय रंग भगवा है। तो वहीं ठेकेदार द्वारा शौचालय में भगवा रंग के टाइल ही प्रयोग किए गए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यह सब नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के नाक के नीचे हुआ है और वह अनजान बने हुए हैं। जब संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी आधी जानकारी मिली है। इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे और किस ठेकेदार द्वारा यह कारनामा किया गया है उसका भी पता लगावाकर निश्चित तौर पर कार्रवाई कराएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!