प्रयागराज पश्चिमी शहर विधान सभा सीट से ऋचा सिंह ने भरा पर्चा, पार्टी ने अमरनाथ मौर्य का टिकट काटा

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Feb, 2022 02:13 PM

richa singh filled the form on the sp symbol from city legislative assembly seat

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता ऋचा सिंह ने नामांकन अंतिम दिन दाखिल किया है। समाजवादी ने अमरनाथ मौर्य का टिकट काट दिया है।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता ऋचा सिंह ने नामांकन अंतिम दिन दाखिल किया है। समाजवादी ने अमरनाथ मौर्य का टिकट काट दिया है। वहीं मौर्य ने कचहरी में जाकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि पहले पार्टी ने मौर्य को प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद से ऋचा सिंह ने उनके खिलाफ बगावत खड़ा कर दिया।  पार्टी के निचले क्रम के पदाधिकारी भी मौर्य का विरोध कर रहे थे। बाद में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और ऋचा सिंह को प्रयागराज की शहर पश्चिमी से उन्हे उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज ही नामांकन भी कराया है। हालांकि इस फ़ैसले से पार्टी के अंदर मचा घमासान खुल कर सामने आ गया है।

बता दें की मौर्या को टिकट देने के बाद ऋचा ने सोशल मीडिया के जरिए मौर्य को भाजपाई तक करार दे दिया था। उन्होंने शहर दक्षिणी के प्रत्याशी रईस चंद्र के खिलाफ भी सोशल मीडिया में हमला बोला था। रईस के खिलाफ पिछले कई दिन से पार्टी कार्यकर्ता लगातार सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी अमरनाथ मौर्य और रईस चंद्र दोनो लोग पार्टी की तरफ से प्रचार कर रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!