चर्चित IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही का फिर हुआ तबादला, BJP ब्लॉक प्रमुख से विवाद के बाद हुआ एक्शन

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Jun, 2026 10:30 PM

noted ias officer rinku singh rahi has been transferred again after a of h

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक ब्लॉक प्रमुख से धक्का-मुक्की के बाद विवादों में घिरे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रिंकू सिंह राही का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राही को जालौन...

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक ब्लॉक प्रमुख से धक्का-मुक्की के बाद विवादों में घिरे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रिंकू सिंह राही का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राही को जालौन के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर जिला मुख्यालय उरई में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है। 

ब्लॉक प्रमुख पर थप्पड़  मारने का लगा आरोप 
आदेश के मुताबिक, वह राकेश कुमार सोनी का स्थान लेंगे, जिन्हें जालौन का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। राही का 23 जून को जालौन विकासखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान विवाद हो गया था। इस दौरान उनके बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की हुई और उपजिलाधिकारी पर ब्लॉक प्रमुख को थप्पड़ मारने के आरोप भी लगे थे। इस घटना का वीडियो 29 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जालौन तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी पर अभद्र और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया तथा सामूहिक अवकाश का आवेदन भी दिया। 

जिला अधिकारी ने जांच के लिए टीम की थी गठित 
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय समिति गठित की थी हालांकि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने इस तबादले को जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था के हित में की गई एक रूटीन कार्रवाई बताया है, लेकिन इसे ब्लॉक प्रमुख से हुई धक्का-मुक्की और कर्मचारियों के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विवादों से रहा पुरना नाता 
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। जुलाई 2025 में शाहजहांपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती के दौरान, कचहरी परिसर में एक मुंशी को खुले में शौच करने से रोकने और उठक-बैठक लगवाने के मामले पर विवाद के बाद उन्होंने वकीलों के सामने खुद भी उठक-बैठक लगाई थी।

 काम न मिलने का आरोप लगा कर दिया था इस्तीफा
इसके बाद उन्हें हटाकर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस वर्ष मार्च में सेवा से तकनीकी रूप से इस्तीफा देने के बाद लंबे समय तक काम न मिलने का हवाला देते हुए स्वयं को मूल प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) संवर्ग में भेजे जाने का अनुरोध किया था। उन्होंने हालांकि बाद में इस्तीफा वापस ले लिया और उन्हें जालौन में उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!