रिश्ते तार- तार!  चाचा ने पांच साल की भतीजी से किया रेप,  मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Oct, 2025 10:27 AM

relationships torn apart uncle rapes five year old niece

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे अस्पताल...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है।

सहायक पुलिस आयुक्त (घाटमपुर) कृष्णकांत यादव ने बताया कि शनिवार को एक बच्ची की पिटाई और उससे दुष्कर्म करने के 28 वर्षीय आरोपी को रतनपुर-बलाहापारा के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने रोके जाने के बाद पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर घाटमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यादव ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चा का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!