रामचरितमानस विवाद पर साक्षी महाराज ने सपा पर साधा निशाना, बोले- "स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी"

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Feb, 2023 04:17 PM

regarding the ramcharitmanas controversy

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj) ने रामचरितमानस विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "स्वामी प्रसाद...

आगराः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj) ने रामचरितमानस विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी है।" 2024 में सपा इतिहास बन जाएगी और आने वाले समय में सपा का नाम नहीं बचेगा।

PunjabKesari  
यह भी पढ़ेंः अंसारी और निखत को मिलाने के लिए कैंटीन ठेकेदार ने कराई थी सांठगांठ, पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ
 
2024 के चुनाव में इतिहास के पन्नों में दर्ज  हो जाएगा सपा का नाम-महाराज  
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के बरहन रोड स्थित रसूलपुर गांव में बने वैद्य भूप सिंह आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज परिसर 101 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति लगाई गई है। साथ ही 108 शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा कर हवन में आहुति दी। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोका है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश की जनता और रामभक्त सपा को इतिहास के पन्नों में दर्ज कर देंगे।

PunjabKesari

यह भी पढेंः UP Budget: अखिलेश के बयान पर एसपी सिंह बघेल का पलटवार, कहा- ‘शेरवानी के बाद अब बिरयानी भी दिखा कर खानी पड़ेगी’

मैं अखिलेश को प्यार करता हूं- साक्षी महाराज
इस कार्यक्रम में साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में कहा कि, मैं अखिलेश को प्यार करता हूं। पढ़ा लिखा बालक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी के लिए खूब मेहनत की है, लेकिन कुछ लोग अखिलेश की सारी मेहनत पर पानी फेर देते हैं, अब तो अखिलेश को ही फैसला करना होगा कि रामचरित मानस को लेकर कितना नुकसान उठाना है। मैं उन्हें कोई राय नहीं दूंगा। वहीं, इस दौरान कार्यक्रम में वैद्य सुखवीर सिंह, पीतांबर सिंह लोधी, मनुआ त्यागी, लज्जाराम, वीरेंद्र जैन, मनीष, विक्रम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!