Shri Ram Darshan Campaign: 1 मार्च को देवरिया से 15 हजार रामभक्त जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

Edited By Harman Kaur,Updated: 24 Feb, 2024 05:49 PM

ram temple 15 thousand ram devotees will go to ayodhya

देवरिया: अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पूरे देश से श्रद्धालुओं राम मंदिर जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री राम दर्शन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक मार्च को भाजपा करीब.....

देवरिया: अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पूरे देश से श्रद्धालुओं राम मंदिर जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री राम दर्शन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक मार्च को भाजपा करीब 15 हजार राम भक्तों को श्रीराम के दर्शन कराने के लिए लेकर जाएगी।
PunjabKesari
1 मार्च को सभी राम भक्तों को बस से अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने शनिवार को बताया कि भाजपा द्वारा श्री राम दर्शन अभियान के तहत जिलेवार दर्शनार्थियों को अयोध्या ले जाया जा रहा है। अभियान के संयोजक विजय वेलदार ने बताया कि प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जिले से लगभग 15 हजार श्रद्धालु 290 बसों में सवार हो अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर एक एक बस प्रमुख बनाए गए हैं। 1 मार्च को सभी राम भक्तों को बस से अयोध्या के लिए रवाना किया जायेगा।
PunjabKesari
बसों में राम भक्तों के लिए नाश्ते पानी का होगा इंतजाम
उन्होंने बताया कि इसके लिए हर मंडलों में 10-10 बसें तथा हर विधानसभा में 40-40 बसें लगाई जाएंगी तथा हर बूथ से कम से कम 5 राम भक्त प्रभु श्री राम का दर्शन करने अयोध्या जायेंगे। बसों में राम भक्तों के लिए नाश्ते पानी का भी इंतजाम पार्टी के तरफ से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दर्शन के लिए बस का रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपया रखा गया है।

ये भी पढ़ें.....
प्रेमी की बेवफाई न बर्दाश्त कर सकी छात्रा, मौत को लगाया गले

उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने प्रेम-प्रसंग के चलते आज अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!