Edited By Pooja Gill,Updated: 12 May, 2023 03:13 PM

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए किए लंबे इंतजार के बाद राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है। भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर रामभक्तों में उत्सुकता...
अयोध्या (संजीव आजाद): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए किए लंबे इंतजार के बाद राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है। भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर रामभक्तों में उत्सुकता बनी रहती है और समय-समय पर मंदिर निर्माण की प्रगति जानना चाहते हैं। इसी को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी करता रहता है। इसी कड़ी में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें साझा की गई है।

तीव्र गति से अनवरत जारी है मंदिर का निर्माण कार्य
अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अनवरत जारी है, प्रथम तल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और छत की ढलाई कार्य चल रहा है। मंदिर के प्रथम तल और गर्भगृह का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के आसपास किसी शुभ मुहूर्त में प्रभु श्री रामलला को स्थाई मंदिर में विराजमान कर दिया जाएगा, इसके बाद से लाखों श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन पूजन अस्थाई मंदिर में करेंगे, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर जाने के लिए 3 मार्ग बनाए हैं राम पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ इन 3 पथ से होकर के श्रद्धालु रामलला के मंदिर पहुंचेंगे।

बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से तैयार हो रहा है रामलला का मंदिर
प्रभु रामलला के मंदिर को कुछ इस तरह से बनाया जा रहा है कि जब मंदिर बनकर तैयार होगा, तो सभी राम भक्तों के मन को मोह लेगा। मंदिर की दीवारों और छतों में सुंदर नक्काशी की जा रही है। राम मन्दिर निर्माण कार्य की ताजा तस्वीर श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी करता रहता है। ताजा तस्वीरों में कार्यदाई संस्था के इंजीनियर बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से रामलला के मंदिर को तैयार कर रहे है। तस्वीरों में साथ देखा जा सकता है कि किस तरह से मंदिर के छत निर्माण का कार्य चल रहा है।