बिसरख में शत्रु संपत्ति पर मकान बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By PTI News Agency,Updated: 29 Nov, 2021 09:51 AM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 29 नवंबर (भाषा) थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण कर फ्लैट बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

नोएडा, 29 नवंबर (भाषा) थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण कर फ्लैट बनाकर बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात अधिकारी सौरव रे ने शिकायत दर्ज कराई है कि शाहबेरी गांव में स्थित शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके राजेश अग्रवाल, मुर्तजा अली, सूरजभान, चंद्र बोस, मुकेश पाल, अंकित चौधरी, सचिन चौधरी, तथा प्रदीप शर्मा ने अवैध निर्माण किया।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि देश के बंटवारे के दौरान जो लोग अपनी जमीन, मकान आदि छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, उनकी संपत्ति को शत्रु संपत्ति कहा जाता है। यह संपत्ति भारत सरकार के अधीन होती है। इसकी खरीद- फरोख्त नहीं की जा सकती।
शाहबेरी गांव समेत गौतम बुद्ध नगर जिले के कई स्थानों पर वर्तमान में भी शत्रु संपत्ति मौजूद है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शाहबेरी के खसरा नंबर 205, 186, 187, 30 पर अवैध निर्माण एवं अवैध कब्जा पाया गया है। खसरा नंबर 205 में 50 से अधिक अपार्टमेंट, खसरा नंबर 186 पर भवन, खसरा नंबर 187 में झोपड़ियां, खसरा नंबर 39 पर आठ दुकानें बनी हुई हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!