पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस) : अनुप्रिया पटेल

Edited By PTI News Agency,Updated: 07 Nov, 2020 06:18 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, सात नवंबर (भाषा) अपना दल (एस) ने पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने की घोषणा की है। इसके लिए एक दिसंबर से सभी जिलों में आवेदकों के लिए आवेदन फार्म वितरित किए जाएंगे।

लखनऊ, सात नवंबर (भाषा) अपना दल (एस) ने पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने की घोषणा की है। इसके लिए एक दिसंबर से सभी जिलों में आवेदकों के लिए आवेदन फार्म वितरित किए जाएंगे।
लखनऊ के माल एवेन्‍यू स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में अपना दल (एस) की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को पार्टी पदाधिकरियों की बैठक में इस फैसले से अवगत कराया।

अनुप्रिया ने सभी जिलाध्‍यक्षों को पंचायत चुनाव की मजबूती से तैयारी के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सहयोगी है। अपना दल (एस) ने 2014 और 2019 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वर्तमान समय में पार्टी के लोकसभा में दो और उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नौ सदस्‍य हैं।
अपना दल (एस) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेश पटेल ने बताया कि जिलाध्‍यक्षों के जरिये 10 जनवरी तक चुनाव लड़ने वाले सभी आवेदकों के फार्म लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में जमा कराए जाएंगे।
उन्‍होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों का चयन जिला स्‍तर पर तीन सदस्‍यीय समिति करेगी जिसमें जिलाध्‍यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र अध्‍यक्ष शामिल होंगे लेकिन सभी प्रत्‍याशियों की घोषणा प्रदेश अध्‍यक्ष की तरफ से की जाएगी।
पटेल ने बताया कि अगर किसी सीट पर प्रत्‍याशी के चयन में किसी तरह का विवाद हुआ तो राष्‍ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा के नेतृत्‍व में तीन सदस्‍यीय समिति अंतिम फैसला करेगी।

बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष व विधान पार्षद (एमएलसी) आशीष पटेल, प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज, उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्‍यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!