देह व्यापार का भंडाफोड़; पांच कोठों से मिली 25 लड़कियां...चार नाबालिग, 2 हजार रुपये लेकर करती थी जिस्मफरोशी

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Sep, 2025 01:02 PM

prostitution racket busted 25 girls found in five

मेरठ: यूपी के मेरठ से एक और देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर पांच साल पहले बंद हुए कबाड़ी बाजार के कोठों में अवैध तरीके से देह व्यापार चल रहा था...

मेरठ: यूपी के मेरठ से एक और देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर पांच साल पहले बंद हुए कबाड़ी बाजार के कोठों में अवैध तरीके से देह व्यापार चल रहा था। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने छापेमारी की और इस गिरोह का पर्दाफाश किया। पांच कोठों से पुलिस ने 25 लड़कियां और एक ग्राहक समेत पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया है। इन लड़कियों में चार नाबालिग भी है।  

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर 2019 में सभी कोठों को बंद करा दिया था। दो साल पहले 15 कोठों को खोलने की अनुमति जरूर मिली थी। लेकिन, शर्त ये थी कि कोठो पर अनैतिक कार्य नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद कबाड़ी बाजार में कोर्ट के आदेश पर पांच साल से बंद पड़े कोठो पर जिस्मफरोशी होने लगी। एएचटीयू और प्रोबेशन अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई, जबकि दिल्ली के एनजीओ मिशन मुक्ति तक देह व्यापार के इस धंधे की सूचना पहुंच गई। जिसके बाद छापेमारी कर इसका भंडाफोड़ किया गया। 

25 लड़कियां गिरफ्तार 
जानकारी होने पर टीम ने रेकी की और कबाड़ी बाजार में पांच कोठों में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे के खुलासा किया। दार्जीलिंग की चार महिलाएं कोठों का संचालन कर रही हैं। वह पहले भी जिस्मफरोशी में जेल जा चुकी हैं। इन पांच कोठों से 25 लड़कियां और पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार लड़कियां नाबालिग है। यह सभी लड़कियां दार्जीलिंग, राजस्थान, नेपाल और प्रयागराज की रहने वाली हैं, जो पिछले काफी दिनों से कोठों पर जिस्मफरोशी कर रही थी। ब्रह्मपुरी थाने में सभी के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

प्रत्येक ग्राहक से लेती थी 500 रुपये
गिरफ्तार की गई महिलाओं ने बताया कि वो हर ग्राहक से 500 रुपये लेती थी। जिसमें से 200 रुपये कोठा संचालिका को देने होता था। वहीं, पकड़ी गई चार नाबालिग लड़कियों को महिलाएं अपनी बेटियां बता रही है। वो ग्राहकों से दो हजार तक की रकम लेती थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!