सपा नेता की फिसली जुबान, कहा- PM मोदी-CM योगी निर्वंश... इसलिए ला रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून

Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Jun, 2021 05:23 PM

pm modi cm yogi nirvansh  that s why he is bringing population control law

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए राज्य विधि आयोग द्वारा कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने पर सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर...

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए राज्य विधि आयोग द्वारा कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने पर सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गैरजिम्मेदाराना बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी निर्वंश हैं। जनता से उन्हें प्रेम नहीं, उनके परिवार नहीं लिहाज़ा उन्हें परिवार का दर्द नहीं पता। इसलिए जो चाहे वो कानून लाएं।

चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून भाजपा सरकार का अंत है क्योंकि ऐसा ही 20 सूत्रीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी लेकर आई थी और 77 में जनता ने सफाया कर दिया था। जबरन नसबंदी के नाम पर कागजो में फर्जी तौर पर पेड़, पौधे, पशु पक्षी सबकी नसबंदी की गई थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह काम मोबलाइजेशन से किया जा सकता है। कानून से दंडात्मक कार्यवाही होती है। जनसंख्या न बढ़े यह सच है। जनसंख्या प्राकृतिक देन है।

गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अब 2 से अधिक बच्चों के माता-पिता को आने वाले समय में सरकारी सुविधाओं और सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना शुरू कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!