Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Mar, 2020 06:00 PM

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे विरोध और समर्थन के बीच एक परिवार ने इस दिशा में अनूठी पहल की है। बेटी की शादी के कार्ड...
कन्नौजः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे विरोध और समर्थन के बीच एक परिवार ने इस दिशा में अनूठी पहल की है। बेटी की शादी के कार्ड के जरिए CAA-NRC के देशहित में होने का पैगाम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बता दें कि कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ We support NRC and CAA लिखा है।
बता दें कि कन्नौज के नदसिया गांव के मनोज कुमार द्विवेदी ने यह अनूठी पहल की है। उन्होंने बेटी प्रियंका के शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो संग सीएए-एनआरसी का समर्थन करने का संदेश दिया है। वह करीब एक माह से रिश्तेदारों समेत परिचितों को कार्ड बांट कर भ्रांतियां दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर के एक गेस्ट हाउस में दो मार्च को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में भी बरात की अगवानी के दौरान देशहित सर्वोपरि का संदेश दिया जाएगा। इस मुहिम की सराहना हो रही है। कई लोगों ने मांगलिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का संकल्प लिया है।