Edited By Ramkesh,Updated: 06 Jan, 2021 02:04 PM

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राम राज्य की बात करती है। परंतु कुछ दबंग सवर्ण की वजह से योगी सरकार का मिशन फेल होता नजर आ रहा है।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राम राज्य की बात करती है। परंतु कुछ दबंग सवर्ण की वजह से योगी सरकार का मिशन फेल होता नजर आ रहा है। ऐसा ही ताजा मामला आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाने से सामने आया है जहां पर एक दलित युवक को हार्न बजाने के लिए दबंगों ने जमकर मार पीट कर अधमरा कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पीड़ित ने बताया कि उसकी महज गलती इतनी थी कि उसने सड़क पर साइड मांगने के लिए हार्न बजा दिया जिससे नाराज दबंग सवर्णो ने युवक को पीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तो एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन अभी तक किसी के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। साथ ही केस वापस लेने का दबाव बना रहे है।
वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है, कहा उत्तर प्रदेश सरकार धर्म और जाति देख कर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्याय भी सत्ता के जातिगत भेदभाव से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में सड़क पर साइड मांगने पर दलित युवक की पिटाई के मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे के बावजूद अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी। यह योगी सरकार की विफलता है।