'मुंह में सोना और 8 लाख पार'... दुकान में बुर्का पहन आईं महिलाओं का कारनामा, CCTV में कैद करतूत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Sep, 2026 07:19 AM

aunty cheated of rs 8 lakh could not escape from the camera

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के बास्टा क्षेत्र से चोरी की एक अनोखी और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक सर्राफा दुकान पर बुर्का पहनकर आई 2 महिलाओं ने बेहद शातिर तरीके से करीब 8 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण पार कर दिए। पूरी घटना दुकान...

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के बास्टा क्षेत्र से चोरी की एक अनोखी और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक सर्राफा दुकान पर बुर्का पहनकर आई 2 महिलाओं ने बेहद शातिर तरीके से करीब 8 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण पार कर दिए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला बास्टा थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंगला गांव का है। जहां के निवासी दिनेश वर्मा की गांव के मुख्य बाजार में ही दिनेश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है, जहां उनका बेटा भी उनके साथ बैठता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के वक्त दिनेश वर्मा किसी काम से थोड़ी देर के लिए दुकान से बाहर गए थे। इसी बीच बुर्का पहने 2 महिला ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण देखने की बात कही। दुकानदार के बेटे ने जब उन्हें बिछुए, सोने की लौंग और अन्य आभूषण दिखाने शुरू किए, तभी महिलाओं ने शातिराना चाल चली। जैसे ही दुकानदार के बेटे का ध्यान थोड़ा भटका, एक महिला ने सोने के जेवर उठाकर सीधे अपने मुंह में छिपा लिए। इसके बाद बेहद सफाई से मुंह से निकालकर जेवर को अपने कपड़ों में रख लिया। कुछ देर तक खरीदारी का नाटक करने के बाद दोनों महिलाएं बिना कुछ खरीदे वहां से निकल गईं।

ये भी पढ़ें:- 'पहले शादी का वादा, फिर संबंध और अब दूरी'... शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रे/प की FIR दर्ज

जब दिनेश वर्मा दुकान पर वापस लौटे और सामान का मिलान किया, तो सोने के आभूषण कम मिले। शक होने पर उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो महिलाओं की पूरी करतूत सामने आ गई। दुकानदार के अनुसार, चोरी हुए जेवर का वजन 50 ग्राम से अधिक है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 8 लाख रुपए है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके के सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!