OMG: दूल्हे का काला रंग देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jul, 2022 02:27 PM

omg bride got angry after seeing the black complexion of the groom

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पर दूल्हे का रंग काला देखकर दुल्हन शादी के मंडप में भड़क गई। बोली जिसकी फोटो दिखाई गई थी वह लड़का नहीं है। इस इसके बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक लड़की को घरात और बारात...

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पर दूल्हे का रंग काला देखकर दुल्हन शादी के मंडप में भड़क गई। बोली जिसकी फोटो दिखाई गई थी वह लड़का नहीं है। इस इसके बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक लड़की को घरात और बारात पक्ष के लोगों ने समझाने की कोशिश लेकिन अपनी जिद्द पर लड़की अड़ी रही।  मामला इतना बढ़ गया कि रात में पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत से भी मामला नहीं सुलझा तो पीड़ित  पक्ष के लोगों ने मामले की शिकायत  स्थानीय पुलिस से कर दी।

जानकारी के मुताबिक मामला भरथना तहसील के एक गांव का है। यहां पर बुधवार रात बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद, जनवासे से गाजे-बाजे के साथ बारात द्वारचार के लिए लड़की के घर पहुंची। द्वारचार के दौरान मौजूद महिलाओं ने दूल्हे को देखा तो उनमें सुगबुगाहट होने लगी। द्वारचार के बाद फेरों की रस्म शुरू हुई। इस दौरान जैसे ही दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आए। दूल्हे का रंग देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया। दुल्हन ने कहा, "तस्वीर में दिखाए गए दूल्हे का रंग साफ था, लेकिन बारात लेकर आए दूल्हे का रंग काला है। मैं शादी नहीं करूंगी। जिसके बाद हंगामा मच गया।

दूल्हे पक्ष ने आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दी कि उसके बेटे की शादी बुधवार को थी। दुल्हन ने सारी रस्में होने के बाद भी शादी से इनकार कर दिया। शादी में दिया सामान, जेवर भी नहीं लौटाया।  दुल्हन की मां और ममेरे भाई ने आरोप लगाते हुए कहा  कि शादी से पहले जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, वह दूसरे लड़के की थी। बारात में किसी और को दूल्हा बनाकर भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भरथना तहसील क्षेत्र में बुधवार को बारात आई थी। शादी की रस्म चल रही थी इसी दौरान लड़की पता चला कि जिस लड़के की फोटो उसे दिखाई गई थी। वह लड़का नहीं इसके बाद बरात में हंगामा खड़ा हो गया। दोनो पक्षो की आपस में रात में पंचायत भी हुई थी फिर भी मामला नहीं सुलझा। लड़के पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। उन्होंने बताया कि जेवर को लड़की के पक्ष के लोग नहीं वापस कर रहे है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में समझौता करा दिया गया है। जेवर लड़के पक्ष को दे दिया  गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!