नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार की नीति का जीवित प्रमाण: केशव प्रसाद मौर्य

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Aug, 2022 12:20 PM

noida s supertech twin tower is living proof of corruption policy of sp regime

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर गिराए जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर गिराए जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवित प्रमाण है।

 

केशव ने ट्वीट कर कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।

बता दें कि नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर को रविवार को यानी आज दोपहर सुरक्षित तरीके से ढहाने के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों टावर कुतुब मीनार से भी ऊंचे हैं और इन्हें 15 सेकंड से भी कम समय में ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन' तकनीक से ढहा दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि ये भारत में अब तक की सबसे ऊंची संरचनाएं होंगी जिन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। परिवार और बच्चों सहित कई लोग शनिवार और रविवार की रात घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने दोनों टावर के वीडियो बनाए।

नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शनिवार को कहा, ‘‘सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और सुरक्षित विध्वंस के लिए तैयारी की गई हैं। ट्विन टावर रविवार दोपहर ढाई बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ढहाए जाएंगे।'' उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इन टावर को गिराया जा रहा है जिसके लिए 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का उपयोग किया जाएगा। अदालत ने एमराल्ड कोर्ट सोसायटी परिसर के भीतर इन टावर के निर्माण में मानदंडों का उल्लंघन पाया था। सेक्टर 93ए में एमराल्ड कोर्ट और पास के एटीएस विलेज सोसाइटी के लगभग 5,000 निवासियों को रविवार सुबह सात बजे तक अपना परिसर खाली करना है, जबकि लगभग 3,000 वाहनों को हटाया जाना है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!