'राहुल को कोई नेता नहीं मानता, न गंभीरता से लेते हैं लोग', केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर कसा तंज

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Nov, 2023 03:42 PM

nobody considers rahul as a leader

झांसी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव के बारे में बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश का चप्पा-चप्पा भाजपा का हो गया है। चारों तरफ कमल की...

झांसी (शहजाद खान): उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव के बारे में बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश का चप्पा-चप्पा भाजपा का हो गया है। चारों तरफ कमल की आंधी चल रही है। नरेंद्र मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है और कांग्रेस का जो हाल उत्तर प्रदेश में है वहीं हाल आने वाले समय में मध्य प्रदेश में होने जा रहा है।

PunjabKesari
राहुल गांधी को लोग नेता नहीं मानतेः डिप्टी सीएम
केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी एक ऐसी पार्टी की अध्यक्ष रहे हैं, जो पार्टी भ्रष्ट पार्टी के नाम से जानी जाती है। जो गरीबों का हक खा जाने की पार्टी जानी जाती थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अब समस्या यह है कि चाहे मध्य प्रदेश हो मिजोरम हो या कोई भी प्रदेश हो, वहां के लोग तो छोड़िए, उनकी पार्टी के ही लोग अब उन्हें नेता नहीं मानते हैं।

PunjabKesari
कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी हैः केशव मौर्य
राहुल गांधी के मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार की कैपिटल बताने वाले सवाल पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है, जिसने गरीबों का हक लूटकर खाया है। पहले सरकार एक रुपया भेजती थी, लेकिन गरीबों के पास 15 पैसे ही पहुंचते थे। बाकी पैसा कांग्रेस के दलाल खा जाते थे। यह बात राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने खुद स्वीकार की थी। लेकिन, अब गरीबों का पूरा हक उन तक पहुंच रहा है। 

यह भी पढ़ेंः पांच लाख मंदिरों में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण, देखेंगे करीब 7 करोड़ लोग!
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इसके लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले चार हजार साधु संत रहेंगे और देश-विदेश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। जो लोग इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, अपने पास के मंदिरों में ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख सकेंगे, क्योंकि पांच लाख मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!