Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 May, 2023 10:13 PM

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) में नजर आ रही हताशा इस बात का द्योतक है कि इस चुनाव में सपा प्रत्याशी ऐतिहासिक...
जौनपुर: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) में नजर आ रही हताशा इस बात का द्योतक है कि इस चुनाव में सपा प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

भाजपा सरकार ने नगर में किसी प्रकार का कोई विकास नहीं किया
पटेल ने मंगलवार को यहां एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा सरकार ने सब को परेशान करने का काम किया। व्यापारियों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया। मुसलमान को लगातार प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में मैंने विभिन्न जिलों का दौरा किया। जनता का अपार समर्थन इतना पहले कभी समाजवादी पार्टी को नहीं मिला था। जितना इस समय हर वर्ग दे रहा है। भाजपा सरकार ने नगर में किसी प्रकार का कोई विकास नहीं किया है। चारों तरफ टूटी फूटी सड़कें, गंदगी, बजबजाती नालियों से लोग बहुत परेशान हैं। यहां तो मै देख रहा हूं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का प्रचार नगर की जनता कर रही है।
जौनपुर में सपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत
उन्होंने कहा कि भाजपा से लोग मुक्ति चाहते हैं। यहां का 20 साल का चेयरमैन लगातार बसपा और भाजपा के गठबंधन की वजह से चुनाव जीता था। आज समाजवादी पार्टी ने व्यापारी वर्ग के पुराने कट्टर नेता उषा श्रवण जायसवाल को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी यहां ऐतिहासिक मत से उषा जायसवाल की नगर पालिका अध्यक्ष बनने जा रही हैं।