कानपुर: फेसबुक पर नाबालिग लड़की को दोस्ती करना पड़ा भारी, लड़के ने घुमाने के बहाने बुलाया... फिर होटल ले जाकर किया रेप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 May, 2022 09:18 PM

minor girl had to befriend on facebook boy called on the pretext of roaming

आज कल सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर प्यार हो जाना आम सी बात हो गई है, लेकिन कभी- कभी कम उम्र का ये प्यार लड़का और लड़की को बदनाम कर देता है। यूं सोशल मीडिया आजकल के युवाओं की पहली पसंद है फिर चाहे बाते अपने स्टेटस के दिखाने की हो या फिर रिल बनाने की।...

कानपुर: आज कल सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर प्यार हो जाना आम सी बात हो गई है, लेकिन कभी- कभी कम उम्र का ये प्यार लड़का और लड़की को बदनाम कर देता है। यूं सोशल मीडिया आजकल के युवाओं की पहली पसंद है फिर चाहे बाते अपने स्टेटस के दिखाने की हो या फिर रिल बनाने की। इसी सोशल मीडिया के जरिए कई फेमस हो जाते हैं तो कई बदनाम या फिर जेल की हवा भी खानी पड़ती है।
PunjabKesari
ऐसा ही एक बदनामी का मामला कानपुर से सामने आया है। जहां लखनऊ के एक लड़के ने कानपुर की एक नाबालिग लड़की से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। फिर लड़का लखनऊ से कानपुर आया और उसको घुमाने के बहाने बुला लिया। जिसके बाद लड़का उसको एक होटल में ले गया और नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला। जब लड़की होश में आई तो लड़का उसको अपने साथ ले जाने लगा। जिसपर उसने शोर मचा दिया, जिससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लड़के को पकड़ लिया। वहीं सूचना पर पहुंचे लड़की के परिजनों का कहना है की आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कोतवाली एसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया की एक लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की को होटल में ले जाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!