मेरठ: बीच सड़क पर बुजुर्ग रिक्शा चालक के डांस का वीडियो हुआ वायरल

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Aug, 2020 03:10 PM

meerut a video of an elderly rickshaw driver dancing on a beach

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग रिक्शा चालक के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई रिक्शा चालक के डांस का दीवाना हो गया है।

मेरठ: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग रिक्शा चालक के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई रिक्शा चालक के डांस का दीवाना हो गया है। लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

90 के दशक के गानों पर देसी रिक्शा चालक का हाईटेक डांस सभी को लुभा रहा है। डांस के स्टेप्स किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं हैं। हिंदी ही नहीं बल्कि अंग्रेजी गानों पर भी डांसर महोदय की उतनी ही कमांड है। पैर में पट्टी बांधे मेले कुचैले कपड़ों में ये डांसर सड़क पर बैठे लोगों का मनोरंजन कर रहा है। साथ ही अपनी ही मस्ती में मदमस्त है। इसको ना तो कोरोना की चिंता है और ना ही रोजी रोटी की फिक्र। मस्ती के इन पलों को दिल खोल कर इंजॉय भी कर रहा है। 

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है। लोगों ने इस स्ट्रीट डांसर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद इसे जमकर सराहना मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!