घायल अब्दुल दोस्त संग चोरी की स्कूटी से पटाखे की कर रहा था सप्लाई! कानपुर धमाका में बड़ा अपडेट आया सामने

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Oct, 2025 01:16 PM

major in kanpur blast injured abdul was supplying firecrackers with his

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने जिले के भीड़भाड़ वाले मिश्री बाजार में बुधवार को हुए भीषण विस्फोट मामले में नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में घायल अब्दुल का भाई चोरी की स्कूटी से पटाखे की सप्लाई कर रहा था। अब्दुल...

कानपुर,(प्रांजुल मिश्रा): उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने जिले के भीड़भाड़ वाले मिश्री बाजार में बुधवार को हुए भीषण विस्फोट मामले में नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में घायल अब्दुल का भाई चोरी की स्कूटी से पटाखे की सप्लाई कर रहा था। अब्दुल मितालिब के गैंग में तीन वाहन चोर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोस्त के साथ उन्नाव शहर से अवैध पटाखे लाता था जिसकी सीसीटीवी कानपुर बड़ा चौराहा से मिली है।

आतंकवादी गतिविधि से कोई सम्बन्ध नहीं- पुलिस
 कानपुर पुलिस ने जिले के भीड़भाड़ वाले मिश्री बाजार में बुधवार को हुए भीषण विस्फोट को अवैध रूप से रखे गये पटाखों में हुए धमाके का परिणाम करार देते हुए कहा है कि इस घटना का किसी भी आतंकवादी गतिविधि से कोई सम्बन्ध नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि शुरुआत में माना जा रहा था कि यह विस्फोट स्कूटर में हुआ था, मगर सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि विस्फोट खिलौने की एक दुकान के बाहर रखे गत्ते के एक डिब्बे में हुआ था, न कि किसी वाहन में। विस्फोट मेस्टन रोड पर खिलौने की एक दुकान के सामने हुआ, जिसके कारण वहां खड़े दो स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

विस्फोट पूरी तरह से आकस्मिक था
 कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पुष्टि की कि विस्फोट पूरी तरह से आकस्मिक था और पटाखों के अवैध भंडारण के कारण हुआ था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी भी आतंकवादी संगठन या चरमपंथी तत्वों की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। यह स्थानीय स्तर पर अवैध पटाखों के भंडारण के कारण हुई एक दुर्घटना थी।'' लाल ने कहा, ‘‘विस्फोट में पास की एक मस्जिद और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स जैसे समूहों की संलिप्तता के दावे निराधार और भ्रामक हैं। ये पूरी तरह गलत हैं।''

एक गोदाम से लगभग तीन क्विंटल पटाखे ज़ब्त
 उन्होंने बताया कि बाद में विस्फोट स्थल से लगभग 25 मीटर दूर एक दुकान और एक गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं पटाखे बरामद किये गये। पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘बगल की दुकान से लगभग एक क्विंटल पटाखे बरामद किये गये हैं। वहीं, पास के एक गोदाम से लगभग तीन क्विंटल पटाखे ज़ब्त किए गए। हमने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों निलंबित
 उन्होंने बताया कि इस मामले का मुख्य संदिग्ध तारिक नाम का एक व्यक्ति है। उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में लापरवाही बरतने पर जहां मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) आशुतोष कुमार का तबादला किया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहारों से पहले विस्फोटकों के अन्य संभावित भंडारण का पता लगाने के लिए अधिकारी इलाके में तलाशी और जब्ती अभियान चला रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है पुलिस
पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना में गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शेष दो का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने कहा कि बंद पाई गई दुकानों को कानूनी प्रक्रिया के तहत निरीक्षण के लिए सील किया या खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा पटाखों का अवैध व्यापार करने वाले लोगों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!