Mahoba News: सड़क पर आया चरखारी राजघराने का विवाद, संपत्ति के लिए बहन को पीटते राजा का वीडियो वायरल....पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jun, 2023 07:41 AM

mahoba news charkhari royal family controversy came on the road

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी स्टेट राजघराने का संपत्ति विवाद सड़क पर आ गया है। 50 करोड़ की चल अचल संपत्ति के विवाद को लेकर राजा ने अपनी ही बहन के साथ न केवल मारपीट कर दी बल्कि जबरन दान पत्र लिखवाने का दबाब बनाया। चरखारी के...

(अमित श्रोतिय) Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी स्टेट राजघराने का संपत्ति विवाद सड़क पर आ गया है। 50 करोड़ की चल अचल संपत्ति के विवाद को लेकर राजा ने अपनी ही बहन के साथ न केवल मारपीट कर दी बल्कि जबरन दान पत्र लिखवाने का दबाब बनाया। चरखारी के महाराज की मौत के बाद से परिवारिक कलह अब सड़क पर आ गई है। पारिवारिक हिस्से में बहन को मिली संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है। राजा द्वारा बहन को मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजघराने के विवाद को लेकर पुलिस मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिए हैं। राजघराने की संपत्ति का विवाद इससे पहले भी सामने आया था मगर अब मारपीट होने पर बहन ने अपने भाई और राजमाता पर कार्रवाई के लिए एसपी की चौखट पर गुहार लगाई है।

PunjabKesari

अबकी बार राजघराने का आपसी विवाद सड़क पर आने से मामला कोतवाली तक जा पहुंचा
सूत्रों के मुताबिक, बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाली चरखारी स्टेट आए दिन चर्चा में बनी रहती है लेकिन, अबकी बार राजघराने का आपसी विवाद सड़क पर आने से मामला कोतवाली तक जा पहुंचा है। एक तरफ सगी बहन ने चरखारी के राजा पर संपत्ति के लिए उसके साथ मारपीट करने और जबरन दान पत्र लिखवाने का गंभीर आरोप लगा डाला तो वहीं दूसरी तरफ राजमाता ने अपनी ही बेटी पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है।  जिसके बाद महोबा पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर चरखारी राजघराने की बेटी जयति सिंह नेअपने ही सगे भाई जयराज सिंह और राजमाता उर्मिला से मिली प्रताड़ना के चलते पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

महाराज की मौत के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर शुरू से ही कलह चली आ रही
जयति ने बताया कि उसके पिता जयंत सिंह जूदेव चरखारी स्टेट के महाराज थे। जिनकी मौत के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर शुरू से ही कलह चली आ रही है। महाराज की मौत के बाद दोनों पुत्र जयसिंह और जयराज सिंह के बीच पूर्व में भी संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था जिसके बाद जय सिंह अपने पूरे परिवार के साथ न्यूजीलैंड में जाकर बस गए, जबकि छोटा भाई जयराज सिंह चरखारी के ही रावबाग महल में परिवार के साथ निवास करता है। इसी महल के एक हिस्से में पीड़िता जयति सिंह भी निवास करती है। आरोप है कि पारिवारिक बंटवारे में जयति सिंह के हिस्से 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति आई है लेकिन पीड़िता बताती है कि उसका सगा छोटा भाई राजा जयराज सिंह संपत्ति में अधिकार नहीं दे रहा और जबरन राजमाता उर्मिला के साथ मिलकर उसकी संपत्ति को दान पत्र में लिखवाने का दबाव बना रहा है। इसी बात को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था और इस विवाद के दौरान राजमाता उर्मिला के सामने ही भाई जयराज सिंह ने अपनी ही बहन को मारना पीटना शुरू कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

संपत्ति के लिए बहन को पीटते राजा का वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि राजा जयराज सिंह अपनी बहन को मारपीट रहे हैं और पास में राजमाता उर्मिला खड़ी है। राजघराने में संपत्ति के लिए हुई मारपीट का मामला अब कोतवाली में पहुंचा है। जहां दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जबकि पीड़िता जयति सिंह बताती है कि मैं महाराज जयंत सिंह जूदेव की सबसे बड़ी संतान है और उसके बाद उसके दो भाई जय सिंह और जयराजसिंह हैं। इसमें जयराज सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है और उस पर अकसर अपनी बहन को प्रताड़ित करने जा आरोप लग रहा है। 50 करोड़ की संपत्ति के लिए उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। जिससे वह पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र देने पहुंची और अपना दर्द बयां कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम बताते हैं कि राजघराने में मामूली मारपीट का विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!