पिता ने अपने पसंद के लड़के से तय की शादी, बेटी ने किया सुसाइड...कपड़ों में मिले फोन खुला राज

Edited By Imran,Updated: 22 Jan, 2023 02:55 PM

madly in love girl commits suicide

यूपी के झांसी में एक बाप अपने दिल में बेटी की शादी करने का अरमान लिए लड़का देखना गया था। पसंद आने के बाद शादी फिक्स कर देता है। वापस घर लौटता है तो देखता है कि उसकी बेटी अपनी जिंदगी खत्म कर उसके अरमानों पर पानी फेर चुकी होती है।

झांसी: यूपी के झांसी में एक बाप अपने दिल में बेटी की शादी करने का अरमान लिए लड़का देखना गया था। पसंद आने के बाद शादी फिक्स कर देता है। वापस घर लौटता है तो देखता है कि उसकी बेटी अपनी जिंदगी खत्म कर उसके अरमानों पर पानी फेर चुकी होती है। दरअसल किसी लड़के के प्यार में पागल लड़की ने आत्महत्या कर लिया था। सुसाइड के बाद लड़की के कपड़ों से मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

मामाला जिले के  रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है, जहां खैरा गांव में बाबूलाल परिहार रहते हैं। उनकी 18 साल की बेटी अभिलाषा परिहार थी। पिता ने बताया, ''मेरी बेटी ने दो साल पहले 10वीं पास की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। मैंने एक महीने पहले उसका चिरगांव के पास करगुवां गांव में रिश्ता पक्का किया था।''
PunjabKesari
मजबूर पिता ने आगे बताया कि ''20 जनवरी की सुबह मैं बेटी की शादी की डेट फाइनल करने के लिए करगुवां गांव गया था। बड़ा बेटा भरत मजदूरी करने गया था। पत्नी गिरजा बच्चों के साथ खेत पर चली गई। घर पर बड़ी बेटी अभिलाषा परिहार और बहू आरती थी। दोपहर को आरती आंगनबाड़ी में राशन लेने चली गई। शाम को बहू आई, तो कमरे में अभिलाषा फंदे पर लटकी थी। वह घर के बाहर भागी और चिल्लाने लगी। तब आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। शव को फंदे से नीचे उतारा, तो बेटी के कपड़ों में एक मोबाइल मिला। इस मोबाइल के बारे में परिवार वालों को कुछ भी पता नहीं था।''

पिता बोले- एक महीने पहले पिता ने लड़की को समझाया था
पिता बाबूलाल परिहार ने बताया, ''करीब एक महीने पहले मेरी छोटी बेटी ने बताया था कि अभिलाषा और पड़ोस में रहने वाला दूसरी जाति का लड़का अजय आपस में बातचीत करते हैं। तब मैंने अपनी बेटी और अजय को काफी समझाया था। इसके बाद भी उसने चोरी-छिपे मेरी बेटी को मोबाइल दे दिया। अब हम लोग बेटी की शादी करने जा रहे थे। मगर, बेटी ने सुसाइड कर लिया। हम चाहते हैं कि अजय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।'' उधर, लड़की के सुसाइड के बाद अजय घर से भाग गया है। फिलहाल लड़की के पास बरामद हुई मोबाइल से पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है ।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!