ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे कलयुगी मामा ने अपनी ही 9 साल की भांजी से किया रेप, गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 May, 2022 05:10 PM

kaliyugi maternal uncle working in brick kiln raped his own niece arrested

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे 18 वर्षीय एक मजदूर ने साथ रह रही अपनी नौ साल की सगी भांजी से सोमवार को कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे 18 वर्षीय एक मजदूर ने साथ रह रही अपनी नौ साल की सगी भांजी से सोमवार को कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिवाला कलां थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी कर रहे एक परिवार की नौ वर्षीय बच्ची को उसके सगे मामा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के वक्त बच्ची के परिवार के बाकी सदस्य ईंट पाथने गये थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!